बिहार

डेंगू के संभावित खतरों से निपटने के लिये विभाग ने कसी कमर

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले में फिलहाल डेंगू का एक भी मामला नहीं है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंगू के संभावित खतरों को देखते इस पर प्रभावी नियंत्रण व उपचार संबंधी समुचित इंतजाम को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में डेंगू संबंधी मामलों के उपचार व इसके कुशल प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में किया गया। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह की अध्यक्षता में डेंगू संबंधी मामलों के प्रति उनमुखीकरण व क्लिनिकल प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह व डॉ पितांबर, डब्ल्यूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार झा ने डेंगू के उपचार व प्रबंधन संबंधी विभिन्न मामलों की विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य अधिकरियों के साथ साझा किया।

डेंगू संबंधी मामलों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत
सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि बारिश के दिनों में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि जलजमाव की वजह से मच्छरों को प्रजनन के लिये आदर्श स्थितियां बन जाती है। लिहाजा इसके खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ डेंगू पीड़ित मरीजों के समुचित उपचार संबंधी सेवाओं की मजबूती जरूरी है। विभागीय स्तर से इसे लेकर जरूरी पहल किये जा रहे है। स्वास्थ्य अधिकारियों को भी इसे लेकर अधिक सतर्क व सजग रहने की जरूरत है।

Advertisements
Ad 1

मरीजों को उपलब्ध होगा सर्वात्तम चिकित्सकीय सेवा
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों को निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक सर्वात्तम संभव देखभाल संबंधी सेवा उपलब्ध कराना इस कार्यशाला का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेसी व जोड़ों में दर्द, त्वचार पर दाने व मतली व उल्टी की शिकायत डेंगू के सामान्य लक्षण हैं। इसमें किसी तरह का लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराना जरूरी है। डेंगू कीट सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। जहां एनएस-01 कीट से की गयी जांच में रिपोर्ट पॉजेटिव आने पर उन्हें सदर अस्पताल में एलीजा टेस्ट के लिये भेजा जायेगा। एलीजा टेस्ट में डेंगू का मामला सत्यापित होने पर रोगी का तत्काल इलाज सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले में डेंगू के कुल 131 मरीज चिह्नित किये गये थे। इसमें 07 मरीज दूसरे जिले के थे। इसे देखते हुए इस वर्ष रोग के तीव्र प्रसार संबंधी संभावित खतरों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

प्रमुख अस्पतालों में बनाया गया विशेष डेंगू वार्ड
वीबीडीसीओ रामु कुमार ने बताया कि डेंगू के संभावित खतरों से निपटने के लिये जिले में विभिन्न स्तरों पर जरूरी तैयारी की गयी है। जिले के प्रमुख अस्पतालों में इसके लिये विशेष वार्ड बनाया गया है। सदर अस्पताल में बनाये गये विशेष डेंगू वार्ड में 10 बेड, अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में 05 बेड व सभी पीएचसी में डेंगू मरीजों के लिये दो बेड आरक्षित रखा गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू संबंधी मामलों की निगरानी के लिये नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। इसके अलावा गठित किया गया है। रेपिड रिस्पोंस टीम किसी इलाके में डेंगू के तीन से चार मामले सामने आने के बाद संबंधित इलाके में विशेष कैंप संचालित कर स्थानीय लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिये संग्रहित करेगा। इसके बाद रोग नियंत्रण को लेकर अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: