बिहार

सीमावर्ती पंचायत नवाबगंज के सड़कों का हालात जर्जर

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती पंचायतों के सड़कों का हालात जर्जर, बरसों बीत गए नहीं हुई मरम्मत की कार्य। जर्जर सड़कों से लोगों को हो रही काफी परेशानी किसी ने नहीं ले रहा है सुध. इसी कड़ी में नवाबगंज पंचायत कोशिकापुर गांव से फुलकाहा, लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क का हालात जर्जर है। जिसको लेकर आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क से गुजर ना काफी मुश्किल हो जाता है। पूर्व में आए भीषण बाढ़ के कारण कई जगह सड़कें टूट चुकी है, लेकिन अब तक किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि इस सड़क के तरफ देखने का नाम लेता है। इस सड़क को लेकर आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा लोगों ने सड़क पर अपना रोष प्रकट किया जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी को खबर के माध्यम से अवगत कराना चाहता है कि अभिलंब बरसात आने से पहले सड़क मरम्मत कार्य कराया जाए। समय रहते मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर उपस्थित वार्ड संख्या सात कोशिका पुर के वार्ड पंच तारानंद यादव, ललन कुमार दास, संतोष दास, बालचंद पंडित, सूरज कुमार दास, नवीन दास, फूलचंद पंडित, मोहम्मद सलीम ,प्रभु कुमार दास, मनोज यादव, रामप्रवेश यादव, रुपेश यादव, ने बताया कि सड़क निर्माण से लेकर आजतक सड़क मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। कई विधायक आए और चले गए लेकिन इस सड़क को देखने वाला कोई नहीं मिला। हम लोग माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से कहना चाहते हैं कि जांच करवा कर निर्माण कार्य जल्द करवा दें। यही हाल पंचायत के अन्य सड़कों का है ।फुलकाहा गांधी चौक से नवाबगंज की ओर जाने वाली एवं कन्या विद्यालय से नवाबगंज जाने वाली सड़क जर्जर है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: