बिहार

नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, विक्रम कुमार :  समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन किया तथा आरती पूजन की।

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री

error: