बिहार

आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार में मे तीन नये चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी

पटना, अजित। आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए बिहार में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है।पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए तीन नए चेहरों को अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी है।

बिपिन कुमार सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता, मो. रहमान को प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ. पंकज गुप्ता को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति को पार्टी के रणनीतिक विस्तार और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। तीनों नेताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने और जनता से जुड़ने का काम पूरी निष्ठा से करेंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी बिहार में एक मज़बूत विकल्प के रूप में उभरेगी और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: