बिहार

सुरसर नदी में नहाने के दौरान डूबे छात्र का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज अंचल अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत के वार्ड-संख्या-02 हरिपुर गांव का एक छात्र सुरसर नदी में नहाने के दौरान शनिवार को डूब गया था । 24 घंटे बाद भी उक्त छात्र को बरामद नहीं किया जा सका है।जबकि आज रविवार के सुबह से ही एसडीआरएफ के टीम खोजने में लगी हुई है।

Advertisements
Ad 1

9 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद भी शव को बरामद नहीं कर पाया है। वहीं सुबह से ही घूरना थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रविंद्र कुमार के अलावे नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव मौके पर मौजूद रहे। वहीं घटना के बाद से परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: