बिहार

तीन वर्षों से फरार लूट व आर्म्स एक्ट का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर तीन वर्षों से फरार लूट व आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी नया भरगामा पंचायत निवासी 40 वर्षीय संजय राम,पिता परमेश्वरी राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर वर्ष-2022 में लूट एवं आर्म्स एक्ट केस भरगामा थाना में दर्ज कराया गया था। मामले में वह फरार चल रहा था।

इस कारण पुलिस उसे तलाश कर रही थी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में किये गए इस छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार,एसआइ रूपा कुमारी,चंद्रप्रकाश प्रसाद के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे।

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

error: