बिहार

आतंकी गतिविधि देश के लिए है अभिशाप : कमांडेन्ट 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा

अररिया(रंजीत ठाकुर): शनिवार को 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया।बताते चलें कि आतंकवाद के। दुष्प्रभाव के प्रति युवाओं एवं देश की जनता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष “आतंकवाद विरोध दिवस” मनाया जाता है। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेन्ट श्री कस्तूरी लाल ने समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए बताया कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमबदुर में एलटीटीई समुह के आतंकवादियों ने योजना बनाकर देश के 7वें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या कर दी थी, और इसी वजह से भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का घोषणा किया l उन्होनें आगे बताया कि आतंकवाद देश के लिए अभिशाप है। अपने ही देश के कुछ गुमराह युवा इन गतिविधियों में शामिल होकर अपने ही देश का नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिये अब जरूरत है उन्हें आंतकवाद के प्रति जागरूक कर शांति व मानवता का संदेश फैलाने हेतु समस्त युवाओं एवं आम जनता को दृढ़ सांकल्पित होने की आवश्यकता पर जोर देना l प्रभारी कमांडेन्ट द्वारा देश की आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था को कायम रखने हेतु समस्त कार्मिकों को शपथ भी दिलाया गया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर उप-कमंडेन्ट रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेन्ट मनिंद्र नाथ सरकार, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता सहित समस्त पुरुष और महिला बलकार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: