बिहार

टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ ‘ग्रीन डे’ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना रहा। ग्रीन रंग को समृद्धि, वृद्धि, पुनर्जन्म, जीवन, सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक माना जाता है। इसी संदेश के साथ विद्यालय परिसर में छोटे से बड़े विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्रीन डे के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भार्गव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का निरंतर प्रयास है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रीन डे जैसे आयोजन बच्चों में बचपन से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे पेड़, शिमला मिर्च, आम, अंगूर, सेब, तोता, तरबूज, अमरूद और नाशपाती आदि की आकर्षक पोशाकों में सजकर पहुंचे। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

योग्य लाभुकों के राशन कार्ड आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: