क्राइमबिहार

किशोरी के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म!

नौबतपुर(अजीत यादव): थाना क्षेत्र के एक गांव मे युवक द्वारा घर मे घुसकर चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।इस बाबत पीड़ित किशोरी ने मो.टीपू नामक युवक को नामजद करते हुए थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Ad 1

पीड़िता ने बताया की वह अपने चाचा मो.असलम अंसारी के साथ घर पर थी।जबकी परिवार के बाकी सदस्य नानी के यहाँ गये हुये थे।इसी का फायदा उठाकर मो.टीपू नामक युवक बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे आकर मेरे घर का दरवाजा पीटने लगा।जब मै दरवाजा खोली तो मेरे मुंह को उसने दबा दिया। और मुझे छत पर ले गया।जहाँ चाकू के बल पर उसने दुष्कर्म किया।घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला।जिसके बाद मोबाइल से घटना की जानकारी मैने अपने स्वजनों को दी। जानकारी पाकर स्वजन घर पहुंचे और पीड़ित किशोरी को लेकर थाना आये। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।घटना के एक मात्र आरोपित मो.टीपू को गिरफ्तार किया गया है। एवं पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए पटना भेजा जा रहा है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: