बिहार

शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ झुनझुन सिंह का अचानक निधन, शोक की लहर

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूर्य नारायण यादव टोला में पदस्थापित शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ झुनझुन सिंह का निधन अचानक शनिवार के संध्या में उनके निज आवास नरपतगंज नगर पंचायत में हो जाने से शिक्षकों में शोक की लहर छा गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि उनके तीन छोटे-छोटे अविवाहित पुत्री एवं दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। हमारे शिक्षक के निधन हो जाने से हमारे विद्यालय परिवार को काफी क्षति हुई है।

Advertisements
Ad 1

वह हंसमुख मिलनसार प्रवृत्ति के थे उनके निधन पर शिक्षक नेता रंजय कुमार राजन ने भी बताया कि मृत्युंजय बाबू शिक्षक संघ के प्रति भी काफी निष्ठावान थे। शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन हो जाने से हम सभी शिक्षकों को काफी क्षति हुई है। उनके निधन पर शिक्षक नेता अर्चना कुमारी, वीरेंद्र कुमार राय ,सुनील यादव, इंदिरानंद पासवान ,रामानंद यादव ,शिवानंद मंडल, मनोज कुमार भारती सहित सैकड़ों शिक्षक उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त किये।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: