बिहार

टीबी मुक्त भारत अभियान : प्रखंड स्तर पर भी टीबी मरीजों को जल्द होने के लिए पहुँचकर रहे निक्षय मित्र

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला से लेकर प्रखंड तक उपस्थित होते हुए टीबी ग्रसित मरीजों को जल्द सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शानिवार को जिले के बरहड़ा कोठी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 34 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी टीबी मरीजों को पोषण आहार देते हुए स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यक जानकारी दी गई।

समाज के सक्षम एवं इच्छुक लोगों से जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने तथा टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की गई अपील :

कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी (सीडीओ) पूर्णिया डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया। निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी ग्रसित मरीजों को जानकारी देते हुए सीडीओ डॉ. मो. तनवीर हैदर ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने समाज के सक्षम एवं इच्छुक लोगों से जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने तथा टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, उपचार बीच में नहीं छोड़ने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए किया प्रेरित :

बी. कोठी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, उपचार बीच में नहीं छोड़ने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत का मजबूत होगा। इसके लिए टीबी ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में उपचार पर विश्वास के साथ साथ पोषण सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिला को टीबी मुक्त बनाने का सम्पूर्ण प्रयास किया जा रहा है जिससे कि लोग टीबी बीमारी से सुरक्षित होकर स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम में बीएचएम आलोक कुमार, बीसीएम बंदना कुमारी, बीएएम सत्यनारायण कुमार, एसटीएस अमित कुमार सुमन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. छोटेलाल, डॉ. गजनातर, टीबी अस्सिस्टेंट कमल चौधरी, लैब असिस्टेंट बिनोद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: