पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब में 25 से 27 दिसंबर तकव दशमेश पिता श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज जी का 359 वा प्रकाश पर्व मनाया जाना है जिसके चलते तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही है।
जिसके संदर्भ में आज देश-विदेश से आने वाली संगतों की सुविधाओं के आवासन स्थल मालसलामी स्थित ओपी शाह भवन और पटना साहिब भवन में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही जी , महासचिव इन्द्रजीत सिंह जी, वरीय उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुमित सिंह कलसी द्वारा निरीक्षण किया गया।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि प्रकाश पर्व पर लाखों संगत के पहुंचने की उमीद है। जिसके लिए कमेटी ने तैयारी कर ली है। सरकार के सहयोग से भी कई रिआईश दी जा रही है जिसमें संगत के ठहरने की व्यवस्था की जा रही हैं। कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों और अन्य कई संस्थाओं के द्वारा लंगर की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि रिहाइश के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
