बिहार

तख्त पटना साहिब कमेटी ने स्थानीय संगत के साथ की मीटिंग

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): तख्त पटना साहिब बोर्ड की नवनियुक्ति कमेटी ने एक नया इतिहास बनाते हुए कमेटी का कामकाज सुचारु रुप से चलाने हेतु पटना साहिब की स्थानीय संगत के साथ आज मीटिंग की जिसमें संगत से सुझाव मांगे गये। इसके साथ ही सब कमेटियां बनाने के लिए भी संगत को नाम देने की अपील पदाधिकारियों के द्वारा की गई. तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेार अवतार सिंह हित एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने मीडीया को जानकारी देते हुए बताया कि नई कमेटी ने यह फैसला लिया कि काम की षुरुआत करने से पहले संगत के सुझाव लेकर काम काज को बेहतर ढंग से पूरी पारदर्षिता रखकर चलाया जाये और वह बिना संगत के सहयोग से संभव नहीं है। इसी के चलते आज संगत को बुलाकर उनके साथ मीटिंग करते हुए उनके कीमती सुझाव लिये गये जिन पर अमल करते हुए कमेटी आगे की रुपरेखा तय करेगी.

जत्थेदार अवतार सिंह हित ने बताया कि कमेटी द्वारा सब कमेटियों का गठन भी जल्द किया जायेगा जिसमें धर्म प्रचार कमेटी और परचेज कमेटी का गठन पहले ही किया जा चुका है और आने वाले दिनों में बिल्डिंग कमेटी, सेल कमेटी, लंगर कमेटी, रिहाईष कमेटी, ट्रांसपोट कमेटी, फाईनैंस आदि का गठन करके ज्यादा से ज्यादा संगत को जिम्मेवारी सौंपी जायेगी। उन्हांेने बताया कि कमेटी के द्वारा रिहाईष और लंगर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विषेष ध्यान दिया जायेगा क्योंकि दूर दराज से आने वाली संगत को इन दोनों की आवष्यकता अधिक होती है। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाली संगत को हवाई अड्डा और रेलवे स्टेषन से लाने लेजाने के लिए विषेष प्रबन्ध किये जायेंगे। तख्त साहिब की कई जमीनें जो कि गुरु साहिबान के नाम पर हैं पर उन पर महंतों यां फिर बाहुबलियों को कब्जा है उन्हें मुक्त करवाकर तख्त साहिब के प्रबन्ध के अन्दर लाने के लिए भी कार्य करते हुए एक कमेटी बनाई जायेगी.

Advertisements
Ad 1

सः इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि धड़ेबाजी से उपर उठकर सब कमेटियां बनाई जायेंगी और सभी संगत को जो अपना कीमती समय निकालकर गुरु घर की सेवा करने की इच्छाषक्ति रखते हों उन्हें मौका देकर सब कमेटीयों में षामिल किया जायेगा और कोषिष रहेगी कि एक व्यक्ति एक से ज्यादा कमेटी में षमिल ना हो।
संगत ने जत्थेदार अवतार सिंह हित, इन्द्रजीत सिंह और अन्य पदाधिकारियों के भी विचार सुनें और उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देकर तख्त साहिब की बेहरती के लिए कार्य करने का आष्वासन दिलाया. मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह लख्खा, सचिव हरबंस सिंह खनूजा, मेंबर गुरविंदर सिंह गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा, भाई इन्द्रजीत सिंह यूके, अमृतपाल सिंह बब्बू, रविन्दर सिंह नीटू, हारा सिंह, मनोहर सिंह बग्गा, जसपाल सिंह, तेजिन्द्र सिंह बग्गा, सतनाम सिंह बग्गा सहित बड़ी गिनती में संगत के नुमाईंदे उपस्थित रहे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: