बिहार

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में कचौड़ी गली स्थित श्याम इंफोटेक में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों के बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने की। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश सिंह पटेल ने की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अंग वस्त्र पहना कर किया।

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिससे भारतीय जनता पार्टी प. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद सिद्धांत, सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं सरकार के उपलब्धियों को जनता तक क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला जाएगा। आज सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जागरूक करना जरूरी है। सभी बूथों का सशक्तिकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश कुमार, अविनाश पटेल,राजेश साह, स्मिता रानी,सुजीत कुशवाहा, विनोद पासवान,मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया, महेश पासवान, मनोज यादव, मनोज साह, संतोष विद्रोही, कौशल अंबष्ट, जितेंद्र मेहता, पंकज गुप्ता, नरेश मेहता, मोहन निषाद, नीतीश कुमार, विनय कुमार, रणजीत पासवान शामिल थे।

Related posts

एम्स पटना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

नालों में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर रोक लगाने की मांग, नगर विकास मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

error: