उत्तरप्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : पुलिस लाईन क्वार्टर गार्द पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता की रक्षा करने एवं मजबूत बनाने की शपथ ली गयी, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रामपुर में सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्म0 को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा जनपद रामपुर में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कम्बल वितरित कर सम्मानित किया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी
कर्मचारी
उ0नि0ना0पु0 महेन्द्रपाल सिंह
उ0नि0ना0पु0 जितेन्द्र कुमार
उ0नि0ना0पु0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह
उ0नि0 परिवहन दिनेश सिंह
मु0आ0 ना0पु0 मुस्तकीम अहमद
मु0आ0 ना0पु0 सन्दीप कुमार
मु0आ0 स0पु0 भूदेव सिंह
मु0आ0 स0पु0 रोहताश सिंह
मु0आ0 स0पु0 योगेन्द्र पाल सिंह
मु0आ0 स0पु0 राजेश सिंह
मु0आ0 स0पु0 सतवीर सिंह
मु0आ0 स0पु0 जयप्रकाश
मु0आ0 स0पु0 शान्तकर्णी माहुल

Related posts

रेगुलेटर का फाटक बंद नहीं होने से घाघरा नदी के पानी में डूबी किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल, फसल बर्बाद

जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार!

गुम हुए बेटे का शव नहीं मिला तो पितृपक्ष में पिता ने पुतला दहन कर किया अंतिम संस्कार

error: