क्राइमबिहार

पटनासिटी के स्कूल में मासूम बच्चे की ऐसे पिटाई, परिजनों में आक्रोश

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): स्कूल में नामांकन के पहले दिन ही शिक्षक द्वारा मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। घटना चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज के एक निजी विद्यालय का हैं। जहां बच्चे का नामांकन कुछ ही दिन पहले ही स्कूल में हुआ था। सुप्रसिद्ध स्थानीय चिकित्सक डाॅ देवेन्द्र प्रसाद सिंह के इन्जीनियर लड़का कुमार विकाश के प्रथम सुपुत्र अयांस प्रताप सिंह स्कूल गए। जहां किसी बात को लेकर मासूम छात्र अयांस को उपरोक्त प्राईवेट स्कुल के टीचर ने बुरी तरह से घायल कर पीठ पर चोट के गहरा निशान बना दिया, जिसके कारण खुन का रिसाव हो रहा था, यह देख परिजनों में काफी तनाव एवम् आक्रोश देखने को मिला। परिजनों के द्वारा तत्काल ही इसकी सुचना स्थानिय थाना चौक थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके पर थाने के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी।

Advertisements
Ad 1

बतादें की शिक्षा की अधिकार कानून के तहत भारत सरकार ने बच्चों को बिना मार पीट किये ही पढ़ाने का कानून बनाया है, तथा बच्चों को टीचर के द्वारा पीटना दंडनीय अपराध सरकार के द्वारा लागू किया गया हैं, परंतु ऐसे कानून को ठेंगा दिखाते हुए स्कुल के क्लास टीचर ने बेरहमी से बच्चे की पिटाई की। जिसकी जांच पुलिस कर रही हैं।

Related posts

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बिहार : 12 जुलाई को शेखपुरा में अवर निरीक्षक मद्य निषेध की परीक्षा

‘बिहार पेंशन दिवस’ पर 97.84 लाख पेंशनधारियों को मिले 1,423.94 करोड़ रुपये

error: