क्राइमबिहार

खगौल थाने का सब इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल लहराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल!

दानापुर(न्यूज क्राइम 24): पटना पुलिस के द्वारा अपने ही एक सब इंस्पेक्टर पर कड़ी कार्रवाई की गई है। राजधानी के खगौल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ हीSub-inspector of Khagaul police station caught in CCTV camera waving official pistol, video viral! उनकी सरकारी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

दरअसल पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों के पास एक वीडियो संज्ञान में आया था। जिसमें खगौल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार द्वारा एक दूकान में जाकर सरकारी पिस्टल निकाल कर दूकान के काउंटर पर रखने और दूकानदार को धमकाने की बात प्रकाश में आई थी। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका पिस्टल जप्त कर लिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ को घटना की जांच कर 12 घंटे के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related posts

अंबेडकर अमृत प्रसादोत्सव 14 अप्रैल को, बाबा साहेब के प्रतिमा का होगा दुग्धाभिषेक

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

error: