बिहार

छात्र अपना मजबूत व सकारात्मक डिजिटल फुटप्रिंट तैयार करें : सत्य कुमार

फुलवारीशरीफ, अजित। सोशल मीडिया आज जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है और विद्यार्थियों को इसके सकारात्मक उपयोग पर ध्यान देना चाहिए. यह बात बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी सत्य कुमार ने शुक्रवार को संजय गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी, पटना में दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि छात्र समय की बर्बादी और बढ़ते स्क्रीन टाइम से बचें तथा पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन बनाए रखें. डेयरी प्रौद्योगिकी के छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र और संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर बनें और दूध व डेयरी उत्पादों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Advertisements
Ad 1

सत्य कुमार ने छात्रों को फेक न्यूज और अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को नियंत्रित कर उसका उपयोग करियर व सफलता की दिशा में करना चाहिए।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: