ताजा खबरेंबिहार

पटना में सुबह-सुबह सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर हंगामा-आगजनी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): रेलवे भर्ती बोर्ड के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एग्जाम के परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को बिहार बंद बुलाया है, जिसका समर्थन आरजेडी के साथ कांग्रेस और माले ने भी किया है. इसी क्रम में हाजीपुर में महुआ से आरजेडी विधायक के नेतृत्व में उत्तर बिहार गांधी सेतु और रामाशीष चौक पर आगजनी की गई, जिस वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। वहीं वैशाली के भगवानपुर में भी आरजेडी नेता मंजू सिंह छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सड़क को जाम कर और जमकर नारेबाजी की बता दें कि छात्रों के आंदोलन को लेकर आरजेडी ने भी बंद का समर्थन किया है जिसको लेकर अब सड़क पर बंद का असर दिखना शुरू हो गया है।

समस्तीपुर में छात्रों के बिहार बंद के समर्थन में आरजेडी और आइसा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. बंद के समर्थन में उतरे कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को एसडीओ कार्यालय के निकट जाम कर सड़क यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया।

Related posts

बरबीघा कुर्सेढी पंचवदन में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, डीएम ने लिया जायजा

शेखपुरा DM दरबार में 31 फरियाद, डीएम ने कहा- जनता को चक्कर नहीं काटना पड़े

शेखपुरा में बना Plastic Waste Management Unit, कचरे से बनेगी सड़क और पेवर ब्लॉक

error: