ताजा खबरेंबिहार

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया तोड़फोड़ हंगामा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया तोड़फोड़ हंगामा उनकी मांग है कि हमारी सेमेस्टर जल्द से जल्द पूरी हो समय पूर्वक एग्जाम नहीं हो पाता है सही से पढ़ाई नहीं होती है और पैसे की धांधली की जाती है और उनकी मांग है कि कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए और जो पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी हैं उनके जो वाइस चांसलर हैं उनकी स्थिति की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों ने तोड़फोड़ भी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में अच्छे से पढ़ाई नहीं करवाई जाती है।

कभी स्कूटनी तो कभी फॉर्म भरने के नाम पर पैसे की उगाही की जाती है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। छात्र सेशन लेट होने से भी नाराज है। छात्रों की मांग है कि इन सब खामियों को दूर किया जाए और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। छात्रों ने एग्जाम कंट्रोलर के इस्तीफे की भी मांग की है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: