ताजा खबरेंबिहार

छात्रों का जमकर उपद्रव: ट्रेन की बोगी में भीषण आग, धू-धूकर जली बोगी!

गया(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त बड़ी खबर बिहार के गया जिले से आरही है, जहां हजारों की संख्या में गया जंक्शन पर पहुंचे छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया है। उपद्रवी छात्रों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ की साथ ही एक ट्रेन की बोगी में भी आग लगा दी। रेलवे की परीक्षा में धांधली के आरोप को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन लगातार जारी है और आज इसी आक्रोश में उनलोगों द्वारा ट्रेन में आग लगा दी गई हैं।

गया जंक्शन पर हंगामा करने के बाद उत्पात कर रहे छात्रों ने करीमगंज के पास पहले से खड़ी ट्रेन को अपना निशाना बनाया और देखते ही देखते एक बोगी में आग लगा दी, जिससे ट्रेन की बोगी धू धूकर जल उठी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और रेलवे पुलिस ने कमान संभाल ली है. दरअसल उग्र हो चुके छात्र लगातार रेलवे की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस द्वारा उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं साथ ही पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा भी है। फिलहाल छात्रों में काफी आक्रोश नजर आरहा है।

Related posts

चीनी के भाव बढ़ण पर अभय का तंज- बीजेपी वालों पै के फर्क पड़ै

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

error: