बिहार

अगलगी से बचाव पर नुक्कड़ नाटक “सुरक्षित शहरी बस्ती – मोहल्ला” का मंचन

फुलवारी शरीफ, अजित .बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मंथन कला परिषद, खगौल द्वारा अगलगी से बचाव पर आधारित नुक्कड़ नाटक “सुरक्षित शहरी बस्ती – मोहल्ला” का मंचन सम्पतचक नगर परिषद, चेनपुरा में किया गया.

निर्देशक प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए इस नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे.नाटक की शुरुआत श्यामाकांत साह के गीत “आपदा न होगी भारी, होगी पूरी तैयारी…” से हुई.

नाटक के माध्यम से पछुआ हवा के कारण बढ़ती आगजनी की घटनाओं और उससे बचाव के उपायों पर जोर दिया गया.लोगों को समय पर खाना पकाने, बिजली वायरिंग की जांच, शॉर्ट सर्किट से बचाव, पानी से भरे ड्रम और गीले बोरे रखने, गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल आदि के प्रति जागरूक किया गया.

इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग की पदाधिकारी मालती दास और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रदर्शन भी किया.

नाटक के प्रमुख कलाकारों में हौबिन्स कुमार, प्रीतम कुमार, रोहन राज, दीनानाथ गोस्वामी, कुमारी शिखा, काजल कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, कामेश्वर आज़ाद आदि शामिल थे. दर्शकों ने नाटक की सराहना की और इसे जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया.

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!