बिहार

एसएसबी ने शराब से लदे स्कॉर्पियो किया जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी कैंम्प अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप सिसवा पुल के पास मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने नेपाल से तस्कर के द्वारा स्कॉर्पियो वाहन पर लाद कर ले जा रहे भारी मात्रा में नेपाली दिलवाले नामक शराब को जप्त करने में सफलता हासिल की है। मौके पर स्कॉर्पियो चार चक्का वाहन में सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं जप्त शराब कुल 3060 बोतल दिलवाले नामक बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देश के आलोक सीमा स्तंभ संख्या- 187/01के क्षेत्राधिकार में सहायक उप निरीक्षक रोजी कुमार सिंह के अलावे अन्य तीन जवान के द्वारा किया गया है। गिरफ्तार तस्कर मधेपुरा जिला के बरारी गांव निवासी संजय कुमार यादव बताया जा रहा है। वहीं एसएसबी के द्वारा जप्त शराब व वाहन एवं गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग फुलकाहा को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

इंटर व मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी

90 के दशक में जिनको बिहार की जनता भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देख रही थी, आज आनंद मोहन पर दो कौड़ी के लोग सवाल उठा रहे

मोदी सरकार की ‘युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की प्रतिबद्धता का प्रमाण : मंगल पांडेय

error: