बिहार

मक्के से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को एसएसबी जवानों ने किया जप्त, एक गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी घूरना पूर्वी टोला के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कल दिनांक 8 जनवरी 2021,शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे एएसआई स्वपन सरकार के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बताया जाता है कि स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 194/2 से करीब 100 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बबुआन से उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया। ट्रॉली पर 130 बोरा मक्का लगा था,जिसे नेपाल ले जाने की फिराक में था। एसएसबी जवानों को देख ट्रैक्टर का ड्राइवर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. जप्त किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली एवं उस पर लदे मक्के की कागजी कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को जवानों ने कस्टम कार्यालय, फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: