बिहार

एसएसबी जवानों ने 216 लीटर शराब किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा 56 वीं वाहिनी एसएसबी कैंम्प के जवानों ने शुक्रवार के रात गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या-187/1 से एक किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के नवाबगंज और चैनपुर गांव के बीच में नेपाल से लाकर स्टॉक किये हुए 216 लीटर शराब को जप्त करने में सफलता मिली है। जप्त शराब नेपाल निर्मित दिलवाले नामक बताया गया है। वहीं एसएसबी जवानों के आने की सूचना मिलते ही तस्कर शराब छोड़ फरार हो गये।

Advertisements
Ad 1

शराब को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु शनिवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया ।
इस बाबत एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से चोरी छुपे शराब लाकर स्टॉक किया हुआ है जो बड़े वाहन के मदद से अन्य स्थानों पर ले जाने वाला है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर कार्रवाई की गई ।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

error: