बिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी की शराब को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी के जवानों ने नेपाल से तस्करी कर माथे पर ला रहे शराब को रविवार की सुबह किया जप्त।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के बाहरी चौकी पथरदेवा कैम्प के जवानों ने रविवार की सुबह करीब 08:40बजे सीमा पिलर संख्या-189/01 जिमराही गांव के समीप मकई के खेत से दिलवाले नामक 270 बोतल शराब को जप्त करने में सफलता पाई है। वहीं तस्कर जवानों को देख शराब छोड़ नेपाल के तरफ भाग गया। जप्त शराब को कागजी खानापूर्ति के बाद एक्साइज विभाग अररिया को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में मुख्य आरक्षी धीरेंद्र कुमार, आरक्षी जीवेंद्र पासवान, आरक्षी मंटू कुमार आदि जवान शामिल थे।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: