क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी के शराब के साथ एक बाइक को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार के निर्देश पर जवानों ने नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 270 बोतल शराब सहित एक अपाचे बाइक को धर दबोचा।वहीं जवानों को देख तस्कर बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार पथरदेवा कैंप के जवानों ने आज मंगलवार को समय करीब 12:05 बजे सीमा पिलर संख्या 186/01 के समीप सूचना के आधार पर नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से एक बाइक चालक अपनी अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 38 आई 2141 लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा था, जैसे ही बाइक चालक जवानों को देखा बाइक छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला।वहीं जवानों ने बाइक व शराब को जप्त कर कैम्प लाया। जहां कागजी खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाही हेतु बथनाहा ओ पी पुलिस को सुपुर्द किया। जिसकी जानकारी फुलकाहा कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने दी है।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: