बिहार

एसएसबी जवानों ने शराब के साथ एक बाइक को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी होली पर्व को लेकर जहां शराब तस्कर तस्करी करने को लेकर मुस्तैद हैं,वहीं एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के सेनानायक मुकेश कुमार सिंह मुंडा के निर्देश पर फुलकाहा कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में बीओपी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया है। और इस क्षेत्र से बराबर शराब की जब्ती भी किया जा रहा है, फिर भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को दिन के करीब 5:35 बजे सीमा पिलर संख्या-188/4 के समीप लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र मानिकपुर गांव में तस्करी के नेपाल निर्मित शराब के साथ टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल को जप्त करने में सफलता पाई। वहीं तस्कर जवानों को देख भागने में रहे सफल। इस बाबत बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि जप्त मोटरसाइकिल के ऑनर पर आगे की कार्यवाही के लिए फुलकाहा थाना पुलिस को शराब के साथ मोटरसाइकिल को सुपुर्द किया गया है। जप्त शराब में दिलवाले नामक 36 बोतल, गोल्डन ओके 26 बोतल, तथा एसी ब्लैक 13 बोतल शराब बताया गया है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: