बिहार

भारतीय सीमा पर एसएसबी जवान चौकस, हर आने जाने वाले लोगों और वाहनों की हो रही है तलाशी

अररिया, रंजीत ठाकुर : आपरेशन सिंदूर के बाद से नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर तैनात भारतीय 56 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों के द्वारा चौकसी बरते हैं। हर आने जाने वाले लोगों व वाहनों के गतिविधियों की जांच किया जा रहा है। सीमा आर पार करने वाले दोनों देशों के लोगों के प्रमाण पत्र की गहन जांच की जा रही है। भारतीय लोगों का आधार कार्ड देखा जा रहा है तो वहीं नेपाल के लोगों का नागरिकता की जांच के बाद ही आने जाने दिया जा रहा।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह से नेपाल के तरफ से आने वाले चार चक्का वाहन की इन क्षेत्रों में पूर्णतः पाबंदी है। जबकि बाइक लेकर जांच के बाद आ जा सकते हैं। बताते चलें कि आपरेशन सिंदूर के बाद से भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान दिन रात सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं। सीमा पर अगस्त करते काफी चौकसी बरत रहे हैं। फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा पर जवान पूरी तरह चौकस हैं हर आने जाने वाले लोगों की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आने जाने दिया जाता है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: