क्राइमताजा खबरेंबिहार

एसएसबी बथनाहा के क्यूआरटी टीम को मिली बड़ी सफलता, 17 बोरी शराब के साथ दो व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित मानिकपुर गांव से एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के क्यूआरटी टीम फुलकाहा बीओपी एसएसबी जवानों के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या करीब 9:30बजे मारुति सुजुकी वेगनर वाहन से भारी मात्रा में 17 बोरी शराब नेपाल निर्मित दिलवाले नामक सहित दो व्यक्ति को धर दबोच। शराब सहित दबोच गये व्यक्ति को फुलकाहा थाना लाया गया। जहां पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश कुमार यादव मधुरा उत्तर नरपतगंज निवासी एवं करजाईन निवासी बिरावल कुमार मेहता ने बताया कि शराब की खेप नेपाल से मानिकपुर गांव के रास्ते से लेकर दौलतपुर करजाईन के तरफ ले जा रहे थे ,यह शराब दौलतपुर निवासी रौशन कुमार यादव, थाना करजाईन का बताया है।
मिली जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी वेगनर वाहन एचआर-14-डी-5282 को नेपाल के तरफ जाते देख जवानों ने सीमा पिलर संख्या-189/2के पास नाका लगा दिया, उसी दरमियान कुछ देर बाद वाहन नेपाल से वापस मानिकपुर गांव पहुंच गया, उसी दरमियान जवानों ने वाहन सहित वाहन में बैठे दो व्यक्ति को धर दबोचा। शराब वाहन सहित दबोचे गए दोनों व्यक्ति का कागजी खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में बथनाहा क्यूआरटी टीम एवं फुलकाहा बीओपी के जवानों में पार्टी कमांडर सुबोध कुमार सिंह, शिव जीत सिंह, जवानों में नूरउल हक, अमरकांत, रवि कुमार, जीतू राज, विजय बोरो, व पप्पू चालक रविंद्र कुमार आदि जवान शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: