बिहार

भारत नेपाल सीमा से एसएसबी ने 28 किलो गाजा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के भारत नेपाल सीमा से सटे गांव जिमराही से तस्करी का प्रतिबंध 28 किलो गाजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 56 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर “ए” समवाय फुलकाहा एवं “जी” समवाय घूरना के जवानों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाकर सीमा पिलर संख्या- 186/01 भारतीय गांव जिमराही वार्ड-02 के समीप की गई है।

Advertisements
Ad 1

तस्कर गाजा लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था जिसे जवानों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति जीवराही वार्ड दो निवासी नीरज पासवान बताया जा रहा है। जवानों के द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने गाजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। एसएसबी जवानों के इस कार्रवाई में कमांडर उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह के अलावे अन्य नौ जवान शामिल थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: