बिहार

भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 186 पथरदेवा के समीप एसएसबी और नेपाल ए पी एफ ने ग्रामीणों के साथ की समन्वय बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर शुक्रवार को बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 186 पथरदेवा के समीप ग्रामीणों साथ पथरदेवा एसएसबी और साहेबगंज नेपाल एपीएफ के द्वारा संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारीयों ने विगत दिनों नोमेंस लैंड पीलर संख्या 186 के समीप से हटाए गए अतिक्रमण को लेकर चर्चा करते हुए, कहा पुनः सीमा पर अतिक्रमण नहीं करने का ग्रामीणों से अनुरोध किया साथ ही उन्होंने कहा नोमेंस लैंड पर लगाए गए बांस बल्ला को हटा लें।

Advertisements
Ad 1

समन्वय बैठक में मौके पर मौजूद रामदेव दास, बेचन दास, वीरेंद्र दास, के अलावे अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। बैठक के बाद दोनों देशों के जवानों व अधिकारियों ने सीमा पिलर संख्या-186 पथरदेवा से 186/1 पाल टोला के बीच सघन फ्लैग मार्च चलाया। इस अभियान में नेपाल एपीएफ के तरफ से इंस्पेक्टर मोहन श्रेष्ठ और भारत के तरफ से पथरदेवा एसएसबी बीओपी प्रभारी सूरत सिंह चौहान के साथ-साथ दोनों देश के जवान शामिल थे।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: