क्राइमताजा खबरेंबिहार

एसएसबी 56वीं वाहिनी घूरना के जवानों ने शराब सहित दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर डुब्बरबन्ना के समीप भारी मात्रा में नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब के साथ चार चक्का सफारी वाहन सहित दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के तरफ से एक सफारी वाहन यू०पी०- 14 ए०एस-2705 आ रहा था, जवानों ने शक के आधार पर मिली गुप्त सूचना के अनुसार उक्त वाहन को रोककर तलाशी किया, तलाशी के दरमियान वाहन के अंदर शराब भरा हुआ था और दो व्यक्ति भी बैठा था जिसे जवानों ने गिरफ्तार कर कैंप लाया, जहां पूछताछ करने पर उक्त तस्कर ने अपना नाम राजा कुमार एवं सियाराम मेहता निवासी टेकरा,थाना बिशनपुर, जिला सुपौल का बताया है। वही जप्त शराब 2,760 बोतल बताया गया है। गिरफ्तार तस्कर वाहन सहित शराब की कागजी खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाही हेतु घूरना थाना पुलिस को आज सुपुर्द किया गया है।

Related posts

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी

गया में लगेगा 6 हजार करोड़ का मेगा इस्पात प्लांट, CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच MOU

error: