बिहार

दीपावली पर बच्चों के बीच बांटी खुशियाँ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीपावली के पवित्र अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा की ओर से मध्य विद्यालय, कुम्हरार में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 100 नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच मिठाई और भोजन वितरित कर दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट सोनपापड़ी के डिब्बे भेंट किए गए और उन्हें पौष्टिक दोपहर का भोजन परोसा गया। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को भावनाओं से भर दिया। आयोजन का मुख्य संदेश था “आनंद सबके लिए।”

Advertisements
Ad 1

इस सेवा कार्य में मंच के समर्पित सदस्य अनिमेश माधोगड़िया, रवि अग्रवाल, प्रतीक चौधरी, विमल मेरटिया, विनीत फिटकिरीवाला सहित अन्य सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अध्यक्ष अनिमेश माधोगड़िया ने बताया कि दीपावली का असली आनंद तभी है जब खुशियाँ सबके साथ बाँटी जाएँ। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

ईओयू की बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी में 55 करोड़ से अधिक संपत्ति उजागर…

बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र कुशवाहा

अंबेडकर जयंती पर तेजस्वी यादव का हमला, गोडसेवादी सोच को सत्ता देकर अंबेडकर के विचारों को आहत किया गया

error: