बिहार

पटना में अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान, 40 वाहनों पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में मंगलवार को राजधानी के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बोरिंग रोड चौराहा एवं बोरिंग कैनाल रोड के आसपास की गई। अभियान के दौरान ‘नो-पार्किंग’ क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को क्रेन की मदद से टो कर संचालन केंद्र ले जाया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शमन (जुर्माना) की कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत कुल 40 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से अब तक कुल 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यातायात विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: