बिहार

एसपी ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर और बाइक किया जब्त, आठ लोग गिरफ्तार, बालू माफिया की संपत्ति होगी जब्त!

जमुई, अंजुम आलम : अवैध बालू के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद एसपी विश्वजीत दयाल हेलमेट लगाकर बाइक से पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ शनिवार को मंझवे बालू घाट पर पहुंचे और घाट के चारों ओर घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर और आठ बाइक को भी जब्त किया गया है। साथ ही अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से करीब एक दर्जन मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं के बीच हड़प्पा मच गया। काफी देर तक घाट के चारों ओर भगदड़ और अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।

अचानक सपा के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं की नींद उड़ गई। एक भी चालाकी काम नहीं आई। हालांकि अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त कुछ ट्रैक्टर भागने में कामयाब रहा। जिसकी भी पहचान और तालाश की जा रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि अवैध खनन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा मंझवे घाट की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध बालू खनन में संलिप्त नौ ट्रैक्टर और सात मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। साथ ही आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ ट्रैक्टर काफी तेज गति से भागने में कामयाब रहा और दो ट्रैक्टर ट्रैक्टर भगाने के क्रम में क्षतिग्रस्त हुई है। फरार ट्रैक्टर की भी पहचान और तालाश जारी है। जब्त सभी ट्रैक्टर और बाइक के साथ गिरफ्तार सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बालू माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त

बालू माफियाओं की अब खैर नहीं है। अवैध बालू कारोबार में संलिप्त माफियाओं की गिरफ्तारी और गाड़ी ही जब्त नहीं की जाएगी, बल्कि बालू माफियाओं को चिन्हित कर उनकी संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बालू माफिया किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उक्त जानकारी शनिवार की शाम एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है। उन्होंने बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख एख्तियार करते हुए चेतावनी दी है।

Related posts

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

दिव्यांगजनों के जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवा कार्य प्रेरणादायी : संजय सरावगी

error: