बिहार

नेपाल से भारत ला रहे 9.5 किलो गांजा के साथ तस्कर दबोचा, बाइक और मोबाइल जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) फुलकाहा को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार शाम विशेष गश्ती के दौरान फुलकाहा कंपनी के जवानों ने 9.500 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक टीवीएस राइडर बाइक (BR38AL4853) और सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल भी बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:15 बजे फुलकाहा कंपनी के एएसआई महावीर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसएसबी टीम विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/4 के समीप माणिकपुर गांव के पास, भारतीय सीमा से लगभग 50 मीटर अंदर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत कुमार यादव (26 वर्ष), निवासी बड़हारा, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा नेपाल के देवानगंज निवासी सुबोध से लेकर आया था और इसे नाथपुर निवासी सुभाष यादव तक पहुंचाने वाला था। एसएसबी ने गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर फुलकाहा कैम्प प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार की गई। मामले में पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related posts

सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण, राहगीरों को ही रहा दिक्कत

राज्यभर में 3,218 आधुनिक कृषि यंत्रों का होगा वितरण, स्थापित होंगे 80 नए ‘यंत्र बैंक’

PCC की बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, ₹6,000 करोड़ के निवेश से 3,000 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

error: