बिहार

पलासी जीविका कार्यालय में कौशल पंजीयन शिविर का किया आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के उद्देश्य से पलासी जीविका कार्यालय में कौशल पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया ।कौशल शिविर का शुभारंभ जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने किया।जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने बताया कि जीविका के माध्यम से समय समय पर कौशल प्रशिक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया जाता है जिनके माध्यम से प्रखंड के कई युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ रहे है। कौशल पंजीयन शिविर में प्रखंड के कुल 78 अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अपना अपना पंजीयन करवाया.

Advertisements
Ad 1

जिला रोजगार प्रबंधक ने बताया कि इस पंजीयन के आधार पर अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं को चयनित किया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिलवाया जाने की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही उन्हें रोजगार व स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. इस पंजीयन शिविर में डॉन बॉस्को टेक सोसायटी के मोबिलाइजर प्रमोद कुमार , आरोह फाउंडेशन से मुकेश कुमार मंडल सामुदायिक समन्वयक नंद किशोर सहित अन्य जीविकाकर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: