बिहार

मधेपुरा में पर्यावरण बचाने को 6 समितियों की संयुक्त बैठक, सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी के निर्देश

मधेपुरा, गौरव कबीर : जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को झल्लू बाबू सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, सिंगल यूज प्लास्टिक टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि समिति, वन-पर्यावरण टास्क फोर्स और जिला अनुश्रवण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती

DM ने एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो।

गंगा और जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर

Advertisements
Ad 1

बैठक में गंगा समेत अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय से काम कर जल निकायों को प्रदूषणमुक्त बनाने को कहा।

पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान तेज करें

डीएम ने पौधारोपण कार्यक्रमों में तेजी लाने का आदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा।

बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: