बिहार

दिल्ली में 20 जून से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया

दिल्ली, सोनू कुमार : दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा 5 अगस्त को और अंतिम मतदाता सूची इस वर्ष 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

श्री कुमार ने बताया कि बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) 30 जून से दिल्ली की मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को दो गणना प्रपत्र प्राप्त होंगे जिसकी एक प्रति मतदाता अपने पास रखेगा और दूसरी आवश्यक विवरण भरने के बाद बीएलओ को जमा करेगा। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र के साथ कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisements
Ad 1

हमारे संवाददाता ने बताया है कि वर्ष 2002 से पहले दिल्ली में रहने वाले मतदाता वर्ष 2002 की मतदाता सूची से अपने नामों का सत्यापन कर सकते हैं, इसके अतिरिक्‍त जो लोग वर्ष 2002 के बाद दिल्ली में स्थानांतरित हुए हैं वे निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से अपने विवरण का पता लगा सकते हैं।

Related posts

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिए : मंगल पांडेय

error: