बिहार

एम्स गैस्ट्रोइंटरोलॉजी के डा. रमेश कुमार को भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): देश के जाने-माने चिकित्सक, एम्स पटना के गैस्ट्रोइंटरोलॉजी विभाग एडिशनल प्रोफेसर डा. रमेश कुमार को श्रीमद्भागवत गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ ‘ गीता वाले बाबा ‘ ने गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित

श्रीमद्भागवत गीता सप्रेम भेंट किया.इससे पहले श्री मिश्र ने डा. रमेश का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंग्वस्त्रम से स्वागत अभिनंदन भी किया .

Advertisements
Ad 1

डा. रमेश कुमार को संजीव मिश्र ने घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान के बारे में विस्तार से बताया. विगत तीन वर्षों में 1.50( डेढ़ ) लाख से ऊपर निःशुल्क गीता जन-जन तक पहुँचाने वाले संजीव मिश्र ने कहा की गीता जी का पवित्र अभियान अन्य लोगों के अलावा डॉक्टरों के बीच विशेष रूप से चलाया जा रहा है. श्री मिश्र ने डा. रमेश कुमार से अभियान को अपना समर्थन देने का आग्रह भी किया.इस दौरान संजीव मिश्र ने अपना तथा एम्स में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी का पेट से संबंधित इलाज भी कराये.

Related posts

तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह ने लंगर का जायजा लिया

‘सेकंड चांस’ कार्यक्रम का अनुश्रवण, बालिका शिक्षा को लेकर अभिभावकों को किया गया जागरूक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लग गई टॉपर्स की झड़ी

error: