पटनासिटी, रॉबीन राज। गुरुवार को मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव। भगवान खाटू श्याम को हारे का सहारा कहते हैं, यानी जो व्यक्ति हर तरफ से निराश हो चुका हो, खाटू श्याम उसकी परेशानी को दूर कर दते हैं. हर साल खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
इस बार 23 नवंबर कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष में पड़ रहा हैं। ऐसे में श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा चौक स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसमें बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग का प्रसाद के साथ बाबा को केक अर्पित किया जाएगा। वहीं भजनों की रसधारा बहेगी। जिसमे कलाकार श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।
