बिहार

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में मना श्री राम जन्मोत्सव

फुलवारी शरीफ, अजित : प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ, पटना में आज रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें राम जन्म की झांकी, भक्ति गीत और संवाद अदायगी शामिल रही.

बच्चों ने अपने-अपने किरदारों को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ निभाया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में शिक्षिका नीतू शाही ने प्रभु श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं.

Advertisements
Ad 1

बच्चे भी श्रीराम की कहानियों को सुनकर बेहद उत्साहित नजर आए. शिक्षिका ने यह भी बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को ईश्वर के गुणों और आदर्शों से परिचय कराने का यह एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारा लगाया – “खुशबू है हर फूल में, हर बच्चा हो स्कूल में”, जो शिक्षा और समावेशिता का संदेश देता है.

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: