फुलवारीशरीफ, न्यूज क्राइम 24। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद फुलवारीशरीफ एवं आगा खान फाउंडेशन एवं जीएसएसजी की ओर से स्वच्छता के लिए श्रमदान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी शशि भूषण शामिल हुए तथा इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से शहीद भगत सिंह गोलंबर तक झाड़ू लगाए तथा स्वच्छता का संदेश दिए कि हम सब को आज की तरह रोज की अपने घर एव आसपास साफ़ सफ़ाई करे.
नगर सभापति मों अफताब आलम के साथ वही कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन ने स्वयं झाड़ू लगाकर नगर वासियों से स्वच्छता की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए अपील किए. इसी संकल्प के साथ फुलवारीशरीफ के 28 वार्डो मे वार्ड पार्षद की अगुवाई मे स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया. इस अवसर नगर प्रबंधक अभया कुमारी, मों मेराज, गुलशन खातून, शंभू कुमार, राजीव रंजन, समुह की महिलाये, सफ़ाई मित्र, वार्ड जमादार आदि शामिल रहे.
