क्राइमताजा खबरेंबिहार

लारा सेवा संस्थान के मालिक को गोली मारी, गंभीर अवस्था में पारस अस्पताल में इलाजरत!

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): बेउर थाना के हरनीचक में लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को उनके मैरेज हाल के पास ही अपराधियों ने गोली मार दिया। घटना शुक्रवार के आने सुबह करीब 6:30 और 7:00 के बीच की बताई जा रही है अपराधियों ने लारा सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उस नंदकिशोर को दो गोली मारी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि मैरेज हॉल संचालक और लारा सेवा सन्स्थान के संचालक नन्द किशोर उर्फ मुन्ना अपने स्विफ्ट डिज़ायर कार से जा रहे थे तभी बाईपास सड़क के नजदीक ही हरनी चक में मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आये और गोली मार दिया। अपराधियों उनको दो गोली मारी और फरार हो गये। गोली लगने के बाद लोग जमा हो गये और तत्काल इलाज के लिये पारस अस्पताल लेकर भागे। खबर मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुँची । वही घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है पुलिस का कहना है एक बाइक सवार जो अपना जीवन है मैरिज हॉल संचालक को गोली मारी है अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: