बिहार

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में फिल्म निर्माण को नई दिशा देते हुए फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। फिल्म का मुहूर्त शॉट पटना स्थित National Institute of Technology पटना परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लिया गया। इस अवसर पर फिल्म की निर्माता-निर्देशक श्रुति अनिंदिता वर्मा और अमिताभ एस वर्मा ने बताया कि बिहार उनके दिल के बेहद करीब है और यह उनके लिए घर जैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति और यहां की प्रतिभा को फिल्म के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने फिल्म का मुहूर्त शॉट देकर शूटिंग की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम के सदस्यों और कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि फिल्म की शूटिंग बिहार के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मुहूर्त शॉट लिया गया और फिल्म की शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: