बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 41 लोगों की फरियाद, समय पर निष्पादन का दिया सख्त निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 41 फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं।

किस तरह की आईं शिकायतें

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से ये मामले शामिल थे:

  • सड़क दुर्घटना में मुआवजा दिलाना
  • जमीन का परिमार्जन और मापी
  • बिजली बिल में सुधार और घर से बिजली तार हटवाना
  • पेयजल आपूर्ति, रास्ता निर्माण और नाली की सफाई
  • मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और रसीद कटवाना
  • प्राथमिकी दर्ज कराना, मारपीट और छेड़खानी की शिकायत
  • वृदावन पहाड़ को विरासत सूची में शामिल करना
  • घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय की ढही बाउंड्री वॉल की जांच
  • सिंचाई के लिए बोरिंग तक तार लगवाना और पइन की सफाई

डीएम का सख्त आदेश

डीएम श्री शेखर आनंद ने प्रत्येक फरियादी को खुद बुलाकर उनकी बातें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा, जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में निपटाए जाएं। किसी भी परिवादी को काम के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

कौन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

जिला प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान समय पर होगा।

Related posts

ग्रामवार डेटा से तय होंगी जिले की विकास योजनाएं डीएम शेखर आनंद

मुख्यमंत्री ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत 19 खिलाड़ियों को दिए नियुक्ति पत्र, 15 सितंबर से पंचायत स्तर पर होगी प्रतिभा खोज

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: