बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 16 लोगों की फरियाद, समयसीमा में निपटारे का आदेश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी फरियाद डीएम के समक्ष रखी।

इस दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। प्रमुख समस्याओं में जमीन अतिक्रमण, रास्ता अवरुद्ध, मजदूरी भुगतान, पेयजल समस्या, बिजली बिल में सुधार, नाला निर्माण, छठ घाट में घटिया सामग्री लगना और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित मामले शामिल थे।

डीएम ने प्रत्येक फरियादी को बुलाकर उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में निपटाए जाएं। किसी भी परिवादी को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।`

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

error: