बिहार

हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर निकली भव्य रैली शेखपुरा डीएम ने दिखाई हरी झंडी

शेखपुरा,  उमेश कुमार : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर `हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने किया।

समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और ‘भारत माता की जय` के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन और स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली का स्वागत किया।

डीएम श्री शेखर आनंद ने जिले वासियों से अपील की कि 15 अगस्त को सभी अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा ‘हर घर तिरंगा’अभियान राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का माध्यम है।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: