बिहार

हर घर तिरंगा’ को ऐतिहासिक बनाएगा शेखपुरा जिला प्रशासन, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

शेखपुरा, उमेश कुमार : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जिले में व्यापक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक DDC के कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, DRDA निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, DPO शिक्षा, DPM जीविका सहित जिले के सभी BDO एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

4000 तिरंगे खरीदे जाएंगे, घर-घर होगा वितरण

बैठक में DDC ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकतम घरों, संस्थानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराना तथा जन-भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 4000 तिरंगे क्रय कर पंचायतों, जीविका SHG दीदियों, PACS एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा

DDC ने निर्देश दिया कि 12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। सभी सरकारी भवनों व प्रमुख स्थलों को त्रिस्तरीय रोशनी से सजाया जाएगा।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम होंगे। सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।

Selfie with Tiranga और फ्लैग कोड

DDC ने कहा कि आम लोगों को तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए “Selfie with Tiranga” अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं रखरखाव हेतु ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा। सभी BDO पंचायतवार तिरंगा वितरण की योजना बनाकर प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी

error: